https://www.facebook.com/profile.php?id=61559396367821&mibextid=ZbWKwL

रविवार, २ एप्रिल, २०१७

पहले गडबड किसने की?

पहले गडबड किसने की?

माना के रावण ज्ञान का भांडार था, लेकिन रावण का अपनी बहन शुपर्णका के उपर क्या नियंत्रण था? क्यूं गयी वो राम के प्रदेश मे तकलीफ देने? फिर लक्ष्मण ने गुस्से मे आकर रावण की उस बहन का नाक काटा तो उसके भाई रावण को बहोत गुस्सा आया. फिर उस रावण ने छलकपट से राम की पत्नी सीता का अपहरण किया. फिर क्या, पुरा रामायणही युद्धक्षेत्र मे बदल गया. अब बोलो किसने किसके उपर अतिक्रमण किया? कानून का महत्त्वपूर्ण मुद्दा यह है की, पहले गडबड किसने की, लक्ष्मण ने की या शुपर्णका ने की? आश्चर्य की बात यह है की, भारत देशमे राम के मंदिर है और रावण के भी मंदिर है. अब बहस इस बात पर  होगी की किसके जादा मंदिर है? निष्कर्ष यही है की, हमारा पुरातन और आधुनिक इतिहास गडबड घोटाले से भरा है और हमारा वर्तमान भी ऐसेही बडे गडबड घोटाले से भरा है. हमने इतिहास मे चोट पाकर भी वर्तमान को सुधारा नही. -बी.एस.मोरे, वकील

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा